शराब कांड मामले में फरार महिला आरोपित गिरफ्तार

टाउन थाना पुलिस ने धरहरा मुसहर टोली से महिला को पकड़ा

आरा.

टाउन थाना पुलिस ने शराब कांड मामले में फरार महिला आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के धरहरा मुसहर टोली स्थित उसके घर से बुधवार को की. उक्त आरोपित महिला टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा मुसहर टोली मुहल्ला निवासी जितेंद्र कुमार की पत्नी मंजू देवी है.

बता दें कि बीते 29 मार्च, 2024 को टाउन थाना पुलिस द्वारा शराब बरामदगी को लेकर धरहरा मुसहर टोली में मंजू देवी के घर छापेमारी की गयी थी. उसके घर से पुलिस ने 25 लीटर देसी शराब बरामद की थी. हालांकि उस समय मंजू देवी भागने में सफल रही थी. इसके पश्चात टाउन थाना में पुलिस ने मंजू देवी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी. उसी समय से उक्त आरोपित महिला फरार चल रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >