आरा.
छेड़खानी एवं पाॅस्को एक्ट मामले में फरार चल रहे आरोपित ने पुलिसिया दबिश के कारण बुधवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया. वह तरारी थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव निवासी सुरेंद्र यादव का पुत्र सत्येंद्र यादव है. पुलिस के अनुसार इसी वर्ष 18 अगस्त की शाम एक लड़की के साथ युवक द्वारा छेड़खानी की गयी थी, जिसके बाद लड़की के पिता द्वारा उसके खिलाफ तरारी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. उसी समय से वह फरार चल रहा था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
