बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'सहयोग शिविर' के सफल आयोजन को लेकर रविवार को भोजपुर जिले के बसौरी पंचायत सरकार भवन में मुखिया शांति देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी वार्ड सदस्य, पंच और पंचायत के अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
बसौरी पंचायत भवन में लगेगा 'सहयोग शिविर'
सहयोग शिविर की जानकारी देते हुए मुखिया शांति देवी ने बताया कि सहयोग शिविर 1 सितंबर मंगलवार को बसौरी पंचायत के पंचायत भवन में आयोजित होगा. इसमें जिला कृषि पदाधिकारी नीरज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आयुष मिश्रा सहित प्रखंड के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.
समस्याओं का त्वरित निपटारा मुख्य उद्देश्य
मुखिया शांति देवी ने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निपटारा करना है. शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को एक ही स्थान पर हल करने का प्रयास किया जाएगा.
Also Read : आरा : नकली पिस्टल दिखाकर ट्रक ड्राइवरों को लूटता था, दूसरी घटना को अंजाम देने ही वाला था कि पुलिस ने दबोचा
कई विभागों की योजनाओं और आवेदनों का मौके पर होगा समाधान
शिविर में जमीन, आवासीय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन, आवास, भूमि विवाद, बिजली संबंधी, नाली, गली, कन्या विवाह, किसान आईडी, किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा.
पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से शिविर को सफल बनाने की अपील
बैठक में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने वार्डों में प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को इस शिविर की जानकारी दें, ताकि ग्रामीण इसका पूरा लाभ उठा सकें.
