जन सुराज पार्टी की जिला इकाई ने की प्रेसवार्ता

सरकार पर नेताओं ने लगाये कई गंभीर आरोप

आरा.

जन सुराज पार्टी की जिला इकाई ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया. पार्टी ने बिहार में जातीय जनगणना और भूमि सर्वे को लेकर नीतीश सरकार से कई सारे सवाल पूछे और इन मुद्दों पर जवाब नहीं मिलने की स्थिति में आंदोलन करने का भी ऐलान किया.

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने 21 अप्रैल को पटना में जातीय जनगणना रिपोर्ट के दौरान की गयी घोषणाएं और भूमि सर्वे में अनियमितताओं के खिलाफ प्रेस वार्ता कर सरकार से कई गंभीर सवाल पूछे थे और 11 जुलाई को एक करोड़ लोगों के हस्ताक्षर के साथ मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन देने की बात कही थी. उहोंने यह भी कहा था कि अगर मामले को सरकार गंभीरता से नहीं लेती है तो विधानसभा के अंतिम सत्र का घेराव भी किया जायेगा. प्रेस वार्ता में पार्टी के जिला अध्यक्ष अभय सिंह के अलावा जिला महिला अध्यक्ष पद्मा ओझा, युवा अध्यक्ष सोनू पासवान, अभियान समिति के कमलेश सिंह, मधुलिका सिन्हा, अनिल मिश्र, सत्येंद्र महतो, कौशलेंद्र सिंह, उपेंद्र पासवान, ओम नारायण, आलोक कुमार और धीरेंद्र कमल सिंह आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >