लूट कांड के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जम्मू से पकड़ा गया सूरज

तनिष्क शोरूम लूट में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है़ पटना की एसटीएफ की मदद से लूट की घटना में शामिल एक मुख्य अपराधी को जम्मू से गिरफ्तार कर लिया गया है़

आरा़ तनिष्क शोरूम लूट में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है़ पटना की एसटीएफ की मदद से लूट की घटना में शामिल एक मुख्य अपराधी को जम्मू से गिरफ्तार कर लिया गया है़ वह अररिया का निवासी सूरज मंडल बताया जा रहा है़ सीसीटीवी फुटेज में उसे शोरूम में हथियार के बल पर लूटपाट करते देखा जा रहा है़ उसी आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है़ सूरज मंडल कुछ रोज पहले अररिया में एनकाउंटर में मारे गये चुनमुन झा का शागिर्द और उसके गिरोह का सेकेंड हैंड भी बताया जा रहा है़ पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे बिहार ला रही है़ ऐसा माना जा रहा है कि रविवार को पुलिस के वरीय अधिकारियों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये गिरफ्तारी का खुलासा कर सकते है़ हालांकि एसटीएफ और भोजपुर पुलिस की ओर से अबतक उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गयी है़ इधर, एसटीएफ सूत्रों के अनुसार डकैती के बाद शोरूम से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सूरज मंडल की पहचान की गयी थी़ उसके बाद से पुलिस टीम उसके पीछे लगी थी़ उस बीच इनपुट के आधार पर उसे जम्मू से गिरफ्तार किया गया है़ उचित कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे बिहार लाया जा रहा है़ बता दें कि के पास तनिष्क शोरूम में धावा बोल अपराधियों द्वारा करीब दस करोड़ के आभूषण की डकैती की गयी थी़ सात-आठ की संख्या में रहे अपराधियों आभूषण के अलावे कुछ नगदी और एक सिक्योरिटी गार्ड का लाइसेंसी हथियार छीन लिया गया था़ हालांकि कुछ घंटे के भीतर ही बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा के समीप पुलिस द्वारा सारण जिले के दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया था़ मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार सारण निवासी दोनों अपराधियों के पास से लूटे गये दो झोला आभूषण भी बरामद किया गया था़ उनकी निशानदेही पर गार्ड का हथियार भी बरामद कर लिया गया था़ बाद में लाइनर, घटना में शामिल अपराधियों को पनाह देने वाले और एक रिसीवर सहित तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया था़ लूट की घटना में इस्तेमाल होने वाली एक कार भी जब्त की गयी थी़ इधर, गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में घटना में पश्चिम बंगाल के जेल में बंद वैशाली निवासी कुख्यात चंदन कुमार उर्फ प्रिंस, बक्सर निवासी शेरू सिंह और वैशाली के प्रिंस नाम के अन्य अपराधी का भी नाम सामने आया था़ उस आधार पर पुलिस चंदन और शेरू से पूछताछ करने की तैयारी में है़ उस मामले कोर्ट की ओर से दोनों के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट भी इश्यू कर दिया गया है़ उसके जरिए दोनों को केस में रिमांड कर लिया गया है़ अब पूछताछ के लिए दोनों को रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >