आरा.
पथ निर्माण विभाग से कायमनगर से जीरोमाइल तक सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर सड़क के किनारे पोल को स्थानांतरित करने के लिए 20 मार्च गुरुवार की सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक संदेश, अखगांव, अजीमाबाद, गीधा, बड़हरा और भकुरा पीएसएस से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस कारण संदेश बाजार, कोरी बाजार, काजीचक, फुलारी, अहपुरा, बिछीआवं, दलेलगंज, डीहरा, कांधरपुर, बारा, बरतीयर गांव के आसपास के क्षेत्र, जलपुरा, सलेमपुर, अख���ांव बाजार, बचरी, नसरतपुर, पंडुरा, जमुआंव, प्रतापपुर, नारायणपुर गांव के आसपास के क्षेत्र, नेकनाम टोला, बखोरापुर, बड़हरा, सेमरिया पडरिया, मटुकपुर, एकौना, बभनगावा, पूर्वी बबुरा, पश्चिमी बबुरा, विशुनपुर पंचायत के सभी गांव, सकडडी, सोनघट्टा एवं गीधा औद्योगिक क्षेत्र, जगवलिया, पिरौटा, जयपाल पिपरा, जादोपुर, सभी डुमरा गांव की बिजली बाधित रहेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
