सरकार पूंजीपतियों और कॉरपोरेट घरानों की है : जवाहर

भाकपा माले का जगदीशपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन संपन्न

जगदीशपुर.

नगर स्थित टाउन हॉल में भाकपा माले का जगदीशपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन संपन्न हुआ. कन्वेंशन की अध्यक्षता पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह और जगदीशपुर सचिव कमलेश यादव ने की. कन्वेंशन में उपस्थित मुख्य अतिथि जवाहर लाल यादव ने कहा कि यह सरकार किसानों, मजदूरों, नौजवानों और गरीबों की नहीं, बल्कि पूंजीपतियों और कॉरपोरेट घरानों की सरकार बन चुकी है.

हमारी पार्टी एसआइआर के खिलाफ व्यापक आंदोलन खड़ा नहीं करती तो, आज कम-से-कम दो करोड़ लोगों के नाम कट गये होते. सरकार गरीब दलितों का वोट का अधिकार खत्म करने की साजिश कर रही, जिसके खिलाफ हमारी पार्टी मजबूती से खड़ी है. एक भी वोटर का नाम कटने नहीं दिया जायेगा है. कन्वेंशन में उपस्थित केंद्रीय कमेटी के सदस्य राजू यादव ने कहा कि गरीब जब घर बनाने के लिए जमीन मांग रहे हैं, तो सरकार कहती है कि जमीन क्या आसमान से आयेगी, लेकिन अपने कार्पोरेट मित्रों के लिए उसके पास जमीन ही जमीन है. ऐसी काॅर्पोरेट परस्त और गरीब विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकिये. कन्वेंशन में भाकपा माले राज्य कमेटी के सदस्य इंदु सिंह, भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य शाहनवाज खान, राजू राम मनीर आलम, दिनेश्वर राम, अरुण कुमार, श्रीराम यादव, मुखिया पिंटू शाह, रमाकांत राम, उमेंद्र प्रसाद, बिनोद कुशवाहा, वृंदानंद यादव, आनंद कुमार, साहिल खान, इंद्रजीत कुमार, अनिल सिंह, कुणाल, चंदन भारती, डूडल सिंह, बलीराम चौधरी, गणेश कुशवाहा, हिरण जी, निरंजन सिंह, गोपीचंद रामानुज जी सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >