Ara News : तिलक समारोह में कॉफी मशीन ब्लास्ट करने से छह घायल, दो की हालत गंभीर

Ara News : नवादा थाना क्षेत्र के गिरजा मोड़ पर आये एक तिलक समारोह में कॉफी मशीन ब्लास्ट करने से छह लोग घायल हो गये. घायलों में किशोर समेत दो लोगों को आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है. चार अन्य युवकों का इलाज आरा शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में कराया जा रहा है.

आरा. नवादा थाना क्षेत्र के गिरजा मोड़ पर आये एक तिलक समारोह में कॉफी मशीन ब्लास्ट करने से छह लोग घायल हो गये. घायलों में किशोर समेत दो लोगों को आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है. चार अन्य युवकों का इलाज आरा शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में कराया जा रहा है. घटना को लेकर तिलक समारोह में लोगों के बीच भगदड़ मच गयी. घायलों में नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी मुहल्ला निवासी गुड्डू कुमार के 13 वर्षीय पुत्र नमन कुमार, कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी सत्येंद्र चौधरी के सात वर्षीय पुत्र अनिकेत कुमार एवं चार अन्य लोग शामिल हैं. इनमें दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है. इधर, नमन कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बलुआ गांव के निवासी अजय पांडेय के बेटे का तिलक गिरजा मोड़ आया था. सभी लोग तिलक समारोह में शामिल होने आये हुए थे.तिलक समारोह के दौरान जब करीब आठ-दस लड़के कॉफी मशीन के पास कॉफी पीने के लिए लाइन लगे थे, तभी अचानक मशीन ब्लास्ट कर गयी, जिससे सभी लोग घायल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >