भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर SDPO हटाए गए, पंकज मिश्रा को नियुक्त किया

Bharat Tiwari Encounter : मामले में कई पुलिसकर्मी पहले किए जा चुके हैं निलंबित. अब एसडीपीओ पर गाज गिरी है. जगदीशपुर एसडीपीओ के रूप में पंकज कुमार मिश्रा को नियुक्त किया गया है.

Bharat Tiwari Encounter : चर्चित बेलौटी प्रकरण के बाद पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है. जगदीशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राजेश कुमार शर्मा को मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह पंकज कुमार मिश्रा को नया एसडीपीओ नियुक्त किया गया है.

जानकारी के अनुसार, नए एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा इससे पूर्व पटना में उत्पाद विभाग में पदस्थापित थे. सरकार के आदेश के बाद उन्होंने जगदीशपुर में पदभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

मामले में थानाध्यक्ष, दो एसआई व एक सिपाही को किया गया है निलंबित, अब एसडीपीओ पर गिरी गाज

गौरतलब है कि शाहपुर थाना क्षेत्र के बेलौटी गांव से जुड़े मामले के बाद प्रशासनिक कार्रवाई की रफ्तार तेज हो गई है. इससे पहले शाहपुर थानाध्यक्ष सहित दो एसआई और एक सिपाही को निलंबित किया जा चुका है. अब एसडीपीओ स्तर पर हुई कार्रवाई को मामले में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

तथ्यों के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, बेलौटी प्रकरण की जांच और उससे जुड़े तथ्यों के आधार पर विभागीय स्तर पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. नए एसडीपीओ की तैनाती से अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है.

इस फैसले को प्रशासन द्वारा जवाबदेही तय करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जबकि पुलिस महकमे में इस कार्रवाई के बाद हलचल बनी हुई है.

Also Read: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, मां की शिकायत पर SDPO, SHO समेत 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Also Read: तेज प्रताप यादव ने जिसे पार्टी से किया था निलंबित उसी को बनाया नया PA, लेटर किया जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >