भोजपुर : शाहपुर से गजराजगंज तक संत रविदास की कलश यात्रा का स्वागत, मंत्री संजय सिंह टाइगर ने की पूजा-अर्चना

संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भोजपुर पहुंची कलश यात्रा का भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। समरसता संकल्प अभियान की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती को समरसता संकल्प अभियान के तहत मनाया जा रहा है. अभियान के तहत गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संत रविदास की जन्मस्थली से कलश यात्रा गुरुवार को भोजपुर जिले में पहुंची.

जिले के शाहपुर स्थित रविदास मंदिर में कलश को अपने सिर पर रखकर शाहपुर विधायक ने रखा.

भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, शाहपुर विधायक राकेश ओझा, शाहपुर नगर मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय, जिला मंत्री ठाकुर दयाल राम, धीरेन्द्र सिंह, अरविंद पांडेय, निशांत कुमार, संतोष पांडेय सहित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलश एवं आगत अतिथियों का स्वागत किया.

मंदिर में कलश रखकर नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पूजा-अर्चना की गई एवं आरती उतारी गई.

गजराजगंज में भी हुआ जोरदार अभिनंदन

गजराजगंज में रविदास मंदिर में कार्यक्रम संयोजक मनीष रौशन के नेतृत्व में बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह टाइगर, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, रामदिनेश यादव, श्रीभगवान सिंह, जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया. आगत अतिथियों का अंगवस्त्र एवं फूल-माला के साथ स्वागत किया गया.

मंदिर में रखकर कलश का दर्शन ग्रामीण जनता एवं कार्यकर्ताओं ने किया. इस दौरान संत रविदास की जयकार की गई. कार्यक्रम में राजकुमार कुशवाहा, ममता सिंह, सुनील श्रीवास्तव, प्रकाश सिंह, धीरेन्द्र सिंह, संजय कुमार सिंह, बलराम सिंह, निशांत सिंह, राहुल सिंह, सुनील कुमार, मनीष गुप्ता आदि नेता और कार्यकर्ता शामिल थे.

संत रविदास और समरसता संकल्प अभियान

कलश यात्रा के बिहार प्रभारी सह प्रदेश महामंत्री राजू झा ने कहा कि संत रविदास संतों के भी संत थे, इसलिए उन्हें संत शिरोमणि कहा जाता है.

भारतीय जनता पार्टी समरसता की पार्टी है, सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास करने वाली पार्टी है.

इस बार संत रविदास की 650वीं जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. संत रविदास की जन्मस्थली वाराणसी से निकली कलश यात्रा पटना हनुमान मंदिर में रखी जाएगी.

कलश यात्रा पूरे देश में चलेगी. समाज एवं देश में समरसता स्थापित करने के उद्देश्य से कलश यात्रा एवं समरसता अभियान की शुरुआत हुई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narendra Prasad Sin

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >