भोजपुर : छात्रों को 24×7 मिलेगी एक्सपर्ट टीचर्स की मदद, CM सम्राट चौधरी ने शुरू किया विद्या साथी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'बिहार विद्या साथी' कार्यक्रम की शुरुआत की है. यह पहल राज्य के मॉडल विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों को 24×7 लाइव शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों की सुविधा प्रदान करेगी. इसके साथ ही, फिल्म्स ऐप के माध्यम से निःशुल्क अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी.

Bihar Vidya Sathi Program : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा राज्य के चिन्हित मॉडल विद्यालयों के विद्यार्थियों के शैक्षणिक उत्थान हेतु 'बिहार विद्या साथी' नामक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा संकल्प, लोक सेवक आवास से किया गया है.

24×7 लाइव शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों की सुविधा

इस कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 9वीं से 12वीं, विज्ञान संकाय के सभी विद्यार्थियों को 24×7 लाइव शिक्षकों व विषय विशेषज्ञों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके माध्यम से विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक शंकाओं का समाधान प्राप्त कर अपनी अवधारणाओं को स्पष्ट कर सकेंगे.

फिल्म्स ऐप के माध्यम से निःशुल्क अध्ययन सामग्री

इसके साथ ही विद्यार्थियों को फिल्म्स ऐप के माध्यम से अध्यायवार नोट्स, विगत वर्षों के प्रश्न-पत्र, प्रश्न बैंक सहित समस्त अध्ययन सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी, और इस क्रम में भोजपुर जिले से जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा भी उक्त शुभारंभ कार्यक्रम से जुड़े.

जिलाधिकारी द्वारा छात्रों को अधिकतम लाभ उठाने की प्रेरणा

इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि यह कार्यक्रम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, तथा उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधनों का नियमित एवं प्रभावी उपयोग कर अपनी शैक्षणिक तैयारी को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया.

Also Read : गया जी से बैंकॉक जाना होगा आसान, CM सम्राट चौधरी ने बताया कब से शुरू होगी सीधी फ्लाइट

भोजपुर जिले के मॉडल विद्यालयों में लाइव प्रसारण

इस शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर भोजपुर जिले में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, नोडल समन्वयक, मार्गदर्शक शिक्षक एवं जिला मुख्यालय स्थित 6 मॉडल विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि जिले के सभी 19 मॉडल विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के माध्यम से इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विद्यार्थियों के बीच कराया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नरेद्र प्रसाद सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >