हथियार के बल पर फाइनेंस कर्मी से एक लाख की लूट

थाना क्षेत्र के बेरथ-रत्नाढ़ पथ पर बुधवार की शाम हथियारबंद अपराधी सुअरी फॉल के समीप उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस कंपनी के कर्मी से हथियार दिखाकर एक लाख तीन हजार रुपये लूटकर हथियार लहराते हुए फरार हो गये.

गड़हनी.

थाना क्षेत्र के बेरथ-रत्नाढ़ पथ पर बुधवार की शाम हथियारबंद अपराधी सुअरी फॉल के समीप उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस कंपनी के कर्मी से हथियार दिखाकर एक लाख तीन हजार रुपये लूटकर हथियार लहराते हुए फरार हो गये. पीड़ित ने घटना की जानकारी गड़हनी थाना को दी, जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गयी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस कंपनी के सीआरओ पद पर कार्यरत एक कर्मी बुधवार को अगिआंव प्रखंड के रत्नाढ़ गांव में फाइनेंस कंपनी के द्वारा दिये गये ऋण का कलेक्शन कर वापस लौट रहा था. उस दौरान अपराधियों ने रास्ते में घेर कर एक लाख तीन हजार रुपये लूटकर आराम से फरार हो गये. अपराधी पूर्व से घात लगाकर सुअरी फॉल के पास इंतजार में थे और जैसे ही फाइनेंस कर्मी वहां पहुंचा तो लूट की घटना को अंजाम दे दिये. विदित हो कि फाइनेंस कर्मी बड़हरा प्रखंड के बखोरापुर गांव निवासी गंगा दयाल राम का पुत्र नागेंद्र कुमार है. कर्मी की तरफ से अगिआंव ( गड़हनी) थाने में लिखित आवेदन देने पर गड़हनी पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है. बताया जा रहा है कि रुपये लूटने के बाद अपराधी अगिआंव की ओर हथियार लहराते हुए फरार हो गये. पुलिस निरीक्षक सह गड़हनी थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. प्राथमिकी दर्ज कर पूरी टीम मामले के उद्भेदन में जुट गयी है.

विभिन्न मामले में 35 गिरफ्तार : आरा.

भोजपुर पुलिस कप्तान प्रमोद कुमार यादव के आदेश पर चलाये गये विशेष छापेमारी अभियान में 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया. मिली जानकारी के अनुसार शराब पीने में गिरफ्तारी सात, शराब बेचने में गिरफ्तारी छह, हत्या के प्रयास में चार, एसएसीएसटी में एक शामिल हैं. वहीं 320 लीटर देशी शराब बरामद किया गया. वहीं महुआ पाश विनष्ट 500 लीटर विनष्ट किया गया. इसके अलावा अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी 15 ग्राम हेरोइन व अवैध आग्नेयास्त्र देशी कट्टा एक, टेपू वाहन एक, जबकि अन्य बरामदगी में वाहनों की जांच में जुर्माना के रूप में 127,500 रुपये वसूला गया तथा भट्ठी ध्वस्त छह शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >