हथियारबंद बदमाश ने किशोर को मारी गोली, हालत गंभीर

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सिअरुआ गांव मोड के समीप हुई घटना

आरा.

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सियरूआ गांव मोड के समीप मंगलवार की शाम हथियारबंद बदमाश ने एक किशोर को गोली मार दी. जख्मी किशोर को गोली दाहिने साइड गाल पर लगी है. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी किशोर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर वार्ड नंबर 18 निवासी ललन राम का 15 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा. जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिअरुआ गांव मोड के समीप बांस-बाला बांधकर सड़क को जाम कर दिया. उनके द्वारा करीब एक घंटे तक सड़क को जाम रखा गया. सड़क जाम होने के कारण सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं एवं आवागमन ठप रहा. वहीं, सड़क सूचना पाकर जगदीशपुर थानाध्यक्ष बिगाऊ राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने बुझाने में लगे. आरोपितों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का आश्वासन मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम को हटाया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जख्मी किशोर अंकित कुमार सिअरुआ गांव मोड़ के समीप बैठकर मोबाइल चला रहा था. तभी उसी के गांव का ही एक लड़का वहां आया और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया.हालांकि उक्त युवक ने जख्मी किशोर को गोली क्यों मारी. इसका कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. जबकि सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की से संबंधित मामले को लेकर जख्मी किशोर को गोली मारने की बात सामने आ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >