भाजपा वाले गोडसे को मानने वाले : भाई वीरेंद्र

विधायक बोले, शाहपुर में विधायक निधि का शत-प्रतिशत राशि विकास योजनाओं में खर्च

आरा.

राष्ट्रीय जनता दल भोजपुर ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में “सामाजिक न्याय परिचर्चा ” कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और संगठनात्मक कार्यशैली के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करना था.

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने की. कार्यक्रम में प्रदेश नेतृत्व द्वारा गठित विशेष प्रशिक्षण टीम के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और अलग-अलग विषयों पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया. मनेर विधायक सह सभापति, लोक लेखा समिति भाई वीरेंद्र ने सामाजिक न्याय की अवधारणा, पार्टी की वैचारिक पृष्ठभूमि एवं इसके ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और समानता के विचार को लेकर पहुंचे. उन्होंने यह भी कहा कि लालू प्रसाद का जो जिन्न था उसे फिर से साथ लाने की जरूरत है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की अपील की. उन्होंने भाजपा को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि बीजेपी के लोग गांधी के दुश्मन और गोडसे को मनाने वाले हैं. नीतीश कुमार के राज में बिहार भ्रष्टाचार और अपराध का केंद्र बन गया है. उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव की सरकार बनने पर बेरोजगारों को रोजगार, गैस सिलेंडर के दाम 500 रुपये, 200 यूनिट बिजली मुफ्त, सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 1500 रुपये, माई बहिन मान योजना के तहत 2500 रुपये दिया जायेगा. वहीं शाहपुर के विधायक राहुल तिवारी ने सभी पंचायतों से आये कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि विधायक निधि का शत- प्रतिशत उपयोग जनता के हित के लिए हर समाज का ध्यान रखते हुए किया गया है. मखदुमपुर विधायक सतीश दास ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के विचारों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि भाजपा और नीतीश कुमार आरक्षण चोर हैं. ऐसे लोगों को सत्ता से बेदखल करना होगा. युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार महतो ने चुनावी अभियान की रणनीति, प्रमुख बिंदुओं एवं प्रचार की दिशा पर चर्चा करते हुए बताया कि युवाओं की भागीदारी किस तरह निर्णायक हो सकती है. राज्य परिषद सदस्य फूल हसन अंसारी ने संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और नियमित संवाद की आवश्यकता पर बल दिया. युवा राजद के मुख्यालय प्रभारी निवास रजक ने सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की भूमिका पर विस्तृत विचार रखा. कार्यक्रम में आये प्रदेश के नेताओं का शाहपुर के विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी सहित अन्य स्थानीय राजद नेताओं ने अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में प्रधान महासचिव रामबाबू पासवान, जिप अध्यक्ष आशा पासवान, जिला प्रवक्ता आलोक रंजन, हाकिम प्रसाद, शिवप्रसन यादव, प्रो. सियाराम राय, उपाध्यक्ष एकराम आलम, मंटू शर्मा, शैलेंद्र राम, रजनीश यादव, मुराद हुसैन, हीरा ओझा, अनूप मौर्य, सीपी चक्रवर्ती, सोनू राय, ई. रवि आनंद, अरुण यादव, अमित ठाकुर, बबलू राय सहित क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और राजद की नीति, विचारधारा एवं कार्ययोजना को मजबूती से जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >