आरा में 5 घंटे गुल रहेगी बिजली, 5 सितंबर को इन इलाकों में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी कटौती

आरा शहर में 5 सितंबर को 5 घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. पुरानी पुलिस लाइन जीआईएस सबस्टेशन में मेंटेनेंस के कारण सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित होगी. सिंडिकेट, टाउन थाना, पकड़ी, मौलाबाग और मझौवां फीडर से जुड़े दर्जनों मोहल्ले प्रभावित होंगे.

Arrah News: जिला मुख्यालय आरा शहर स्थित पुरानी पुलिस लाइन गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन (GIS) से शनिवार, 5 सितंबर को पांच घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी. विद्युत विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जीआईएस में स्थापित 33 केवी विद्युत उपकरणों के बेहतर संचालन और विश्वसनीयता को बनाए रखने के उद्देश्य से स्नाइडर (Schneider) कंपनी द्वारा वार्षिक मेंटेनेंस (Annual Maintenance) का कार्य कराया जाना है. तकनीकी कार्य को लेकर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक संबंधित ग्रिड से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी.

शहर के पांच प्रमुख फीडरों से जुड़े दर्जनों मोहल्लों में रहेगा ब्लैकआउट

मेंटेनेंस कार्य के कारण पुरानी पुलिस लाइन जीआईएस से निकलने वाले विभिन्न फीडरों के अंतर्गत आने वाले कई आवासीय, व्यावसायिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में 5 घंटे तक आपूर्ति ठप रहेगी:

  • सिंडिकेट फीडर: पुरानी पुलिस लाइन, नाला मोड़, चौधरियाना, सिंडिकेट, तरी मोहल्ला, आम्रपाली मार्केट, आर्य समाज एवं एमपी बाग के आसपास के इलाके.
  • टाउन थाना फीडर: जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय, पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय, नगर निगम, सिविल कोर्ट परिसर, बाबू बाजार, टाउन थाना, शहीद भवन, महावीर टोला, पार्क व्यू, गोला मोहल्ला एवं समीपवर्ती क्षेत्र.
  • पकड़ी फीडर: डॉ. ईशा, मदन जी का हाता, मालती हॉस्पिटल, सदर एसडीओ (SDO) आवास व आसपास का इलाका.
  • मौलाबाग फीडर: गायत्री मंदिर, एसबी कॉलेज, कब्रिस्तान, व्यास केशव प्रेस, शांति नगर, न्याय नगर व आसपास का क्षेत्र.
  • मझौवां फीडर: अफीमी कोठी, मझौवां, महिला थाना, कृष्णा नगर बांध और आसपास के इलाके.

उपभोक्ताओं से पूर्व तैयारी रखने की अपील

विद्युत कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित अधिकारियों ने प्रभावित मोहल्लेवासियों और व्यवसायियों से अपील की है कि वे मेंटेनेंस अवधि के दौरान होने वाली असुविधा से बचने के लिए पेयजल भंडारण, इनवर्टर चार्जिंग और अन्य आवश्यक बिजली संबंधी कार्य सुबह 10 बजे से पहले ही निपटा लें. विभाग ने स्पष्ट किया है कि मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होते ही निर्धारित समयानुसार दोपहर 3:00 बजे विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारू कर दी जाएगी.

Also Read: बाढ़ ने बढ़ाई मुश्किलें: आरा-बक्सर सड़क पर चढ़ा पानी, दो दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूटा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नरेद्र प्रसाद सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >