आधुनिक तकनीक से आय बढ़ाने के गुर सीखे किसान

दलहन-तिलहन की उन्नत खेती पर दो दिवसीय प्रशिक्षण

बड़हरा.

इ-किसान भवन बड़हरा में किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक खेती से जोड़ने के उद्देश्य से दलहन और तिलहन फसलों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सोमवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष किसानों ने भाग लेकर खेती की नयी तकनीकों की जानकारी हासिल की.

वरीय नोडल पदाधिकारी उमेश कुमार सुमन ने दलहन-तिलहन की उन्नत किस्म, बीज उपचार, समय पर बुआई, जैविक खेती एवं परंपरागत पद्धतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने रासायनिक खाद के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी. साथ ही कम लागत में अधिक उत्पादन कर किसानों की आय दोगुनी करने के उपाय बताये. कृषि समन्वयक वेद प्रकाश ने मिट्टी जांच, कैश क्रॉप और फसल चक्र के महत्व को समझाते हुए कहा कि मिट्टी की जांच के आधार पर खेती करने से बेहतर उत्पादन मिलता है. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक किसान से एक पौधा लगाने की अपील की. कार्यक्रम में निशांत कुमार, राकेश कुमार, किसान सलाहकार श्यामा कुमारी सहित अन्य कृषि कर्मियों ने भी किसानों को मार्गदर्शन दिया. मौके पर भाग्य मणि देवी, रिंकू देवी, टिंकू देवी, लाली देवी, धर्मेंद्र, नानक सिंह, ऋषि, नंद बिंद, अजय, नंदकुमार, पाटिल देवी, रेखा देवी, कुंती, गीता, अमिता, अमृता, फूला देवी, सुरति देवी, शीला समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >