अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

नवादा थाना पुलिस ने कतीरा गोलंबर मोड़ के पास की कार्रवाई

आरा.

नवादा थाना पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के कतीरा गोलंबर मोड़ के समीप की. तलाशी के दौरान 950 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद की. गिरफ्तार युवक नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला निवासी शंकर प्रसाद का पुत्र सुदामा कुमार है.

बताया जाता है कि नवादा थाना पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान कतीरा गोलंबर के पास पहुंची, तो एक व्यक्ति को लड़खड़ाते हुए देखा. जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से अंग्रेजी शराब बरामद हुई. इसके पश्चात नवादा थाना में पुलिस ने उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी के दर्ज की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >