भरत तिवारी के घर पहुंचे प्रशांत किशोर, महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब, गांव में जुटे हजारों लोग

Bharat Tiwari Encounter Mahapanchayat: भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में आयोजित महापंचायत में प्रशांत किशोर भी शामिल होने के लिए बिलौटी पहुंचे हैं. उन्होंने भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की. गांव में हजारों लोगों की भीड़ जुटी है. समर्थक इंसाफ की मांग कर रहे हैं.

Bharat Tiwari Encounter Mahapanchayat: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में बिलौटी गांव में महापंचायत का आयोजन किया गया है. जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी महापंचायत में शामिल होने पहुंचे हैं. उन्होंने भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की और परिवार का हाल जाना. प्रशांत किशोर के गांव पहुंचने के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल और तेज हो गई. बड़ी संख्या में लोग पहले से ही महापंचायत में जुटे हुए हैं. लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है.

भरत की मां और भाई से की बातचीत

प्रशांत किशोर ने भरत तिवारी की मां आशा देवी और उनके भाई से मुलाकात की. बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब 20 मिनट तक परिवार के साथ बातचीत की. मुलाकात के दौरान परिजनों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. एनकाउंटर को लेकर परिवार की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भी चर्चा हुई. मीडिया से बातचीत में पीके ने कहा कि 15 दिनों में अगर कार्रवाई नहीं होती है तो जितनी भीड़ यहां है इससे ज्यादा भीड़ सीएम सम्राट के आवास के बाहर होगी.

घर के बाहर जुटी हजारों लोगों की भीड़

भरत तिवारी के घर के बाहर सुबह से ही लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है. करीब 5 हजार से अधिक लोग मौके पर मौजूद हैं. लोग भरत तिवारी के समर्थन में नारे लगा रहे हैं. वहीं सरकार और प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की जा रही है.

महापंचायत में पहुंचीं 1000 से ज्यादा गाड़ियां

महापंचायत में शामिल होने के लिए यूपी और बिहार के कई जिलों से लोग बिलौटी गांव पहुंच रहे हैं. आयोजकों के अनुसार अब तक करीब 1000 से ज्यादा गाड़ियां गांव पहुंच चुकी हैं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न समुदायों के लोगों की भागीदारी देखी जा रही है.

गांव से हाईवे तक लगे पोस्टर

बिलौटी गांव से लेकर मुख्य सड़क और हाईवे तक भरत तिवारी के पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टरों में उन्हें शहीद बताते हुए इंसाफ की मांग की गई है. समर्थकों का कहना है कि भरत तिवारी जिन मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे थे, उन पर सरकार को जवाब देना चाहिए.

एक लाख लोगों के पहुंचने का दावा

आयोजकों का दावा है कि महापंचायत में एक लाख से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं. यूपी के कुछ ब्राह्मण समाज संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ भोजपुर और आसपास के जिलों से भी लोगों के पहुंचने की संभावना जताई गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्या है पूरा मामला?

17 जून को भोजपुर में पुलिस कार्रवाई के दौरान भरत भूषण तिवारी की मौत हो गई थी. पुलिस ने इसे एनकाउंटर बताया था, जबकि परिजनों ने कार्रवाई पर सवाल उठाए थे. भरत की मां ने संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. मामले में एसडीपीओ, एसएचओ और अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज किया जा चुका है.

न्यायिक जांच के आदेश

मामले को लेकर बढ़ते विवाद के बीच मुख्यमंत्री ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. वहीं सरकार ने जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है. हालांकि न्यायिक जांच किस अधिकारी या न्यायिक पदाधिकारी को सौंपी जाएगी, इसकी घोषणा अभी नहीं हुई है.

Also Read: भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में महापंचायत, हजारों गाड़ियां पहुंचीं, गांव में लगा ‘शहीद भरत नगर’ का बोर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >