तरारी में बुधवार को तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, मेंटेनेंस कार्य को लेकर विभाग ने जारी की सूचना

Arrah News : तरारी में बुधवार को बिजली आपूर्ति तीन घंटे के लिए ठप रहेगी. विद्युत प्रशाखा मेंटेनेंस कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है. उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य समय से पहले पूरा करने की अपील की गई है.

Arrah News : विद्युत प्रशाखा तरारी के अंतर्गत बुधवार को मेंटेनेंस कार्य के कारण करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग ने पूर्व सूचना जारी कर उपभोक्ताओं से निर्धारित समय से पहले बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य पूरे कर लेने की अपील की है.

33 केवी और 11 केवी लाइन का होगा मेंटेनेंस

कनीय अभियंता विमलेश कुमार भारती ने बताया कि 33 केवी एवं 11 केवी मुख्य विद्युत लाइन की मरम्मत और रखरखाव का कार्य बुधवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा. इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी.

उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध नहीं होगी. इसलिए सभी उपभोक्ता बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

मेंटेनेंस पूरा होते ही बहाल होगी आपूर्ति

बिजली विभाग ने बताया कि निर्धारित समय के भीतर मरम्मत कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा. कार्य समाप्त होते ही बिजली आपूर्ति पूर्ववत बहाल कर दी जाएगी. विभाग ने सुरक्षित और सुचारु रूप से मेंटेनेंस कार्य संपन्न कराने के लिए उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है.

Also Read : 24 जुलाई से दो केंद्रों पर होगी डीएलएड परीक्षा, दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narayan tripathi

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >