Bihar electricity news: आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान उपभोक्तात्योहारों से पहले विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद, 12 सितंबर को कई इलाकों में चार घंटे गुल रहेगी बिजलीओं को निर्बाध और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा 33 केवी लाइन का आवश्यक रखरखाव और सुरक्षा कार्य किया जाएगा. इसके तहत आरा ग्रिड से धरहरा पावर सब स्टेशन तक 33 हजार वोल्ट लाइन में जंफर मेंटेनेंस तथा विद्युत तारों से सट रही पेड़ों की टहनियों की छंटाई की जाएगी.
इस कार्य के कारण 12 सितंबर, शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक धरहरा पावर सब स्टेशन के सभी फीडरों, पूर्वी गुमटी पावर सब स्टेशन से निर्गत आनंद नगर फीडर तथा पावरगंज पावर सब स्टेशन से निर्गत आरा शहरी फीडर संख्या-2 से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.
धरहरा पावर सब स्टेशन से जुड़े इन इलाकों में रहेगी बिजली बाधित
धरहरा पावर सब स्टेशन से संबंधित मोती टोला, बलुआही, कसाब टोला, दूध कटोरा, हनुमान टोला, वालीगंज, चिकटोली, रामगढ़िया, काजी टोला, कबीरगंज, अबरपुल, मिल्की मोहल्ला, विश्राम नगर, इब्राहीम नगर, धनुपरा, आरा-पटना बाईपास रोड, मिराचक, बेगमपुर, भलुहीपुर, अरण्य देवी, मीरगंज, डोमटोली, भलुहीपुर कब्रिस्तान, बमपुलिस के आसपास के क्षेत्र, सिंडिगेट, शीशमहल चौक और बघउतपुर समेत अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
आनंद नगर फीडर के इन क्षेत्रों में भी कटेगी बिजली
पूर्वी गुमटी पावर सब स्टेशन के आनंद नगर फीडर से जुड़े आनंद नगर, सपना सिनेमा रोड, नेहरू नगर, श्री टोला, बस स्टैंड, रस्सीबागन, जवाहर टोला, पिपरहिया रोड, शीतल टोला, धरहरा, सपना सिनेमा, शिवपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में भी चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.
करमन टोला से सदर अस्पताल क्षेत्र तक असर
पावरगंज पावर सब स्टेशन से निर्गत आरा शहरी फीडर संख्या-2 के तहत करमन टोला, नवादा, मठिया, महादेवा रोड, जेल रोड, चरखंभा गली, सदर अस्पताल, पी. मेहरा रोड, मिल रोड और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इसके अलावा बहिरो, कृष्णा बिहार और बहिरो क्षेत्र में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.
विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले ही पूरा कर लें और विभाग को सहयोग प्रदान करें. विभाग के अनुसार, कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति यथाशीघ्र सामान्य कर दी जाएगी.
