Bhojpur News : जापानी फार्म पीएसएस और पुरानी पुलिस लाइन जीआईएस में विद्युत उपकरणों के मेंटेनेंस तथा तारों से सट रहे पेड़ों की डालियों की छंटाई के कारण रविवार, 16 अगस्त को चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली कंपनी के अनुसार सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक दोनों पावर सब स्टेशन से जुड़े विभिन्न फीडरों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी.
सिंडिकेट और टाउन थाना फीडर से जुड़े इलाकों में भी असर
सिंडिकेट फीडर से जुड़े पुरानी पुलिस लाइन, नाला मोड़, चौधरियाना, सिंडिकेट, तरी मुहल्ला, आम्रपाली मार्केट, आर्य समाज और एमपी बाग के आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. टाउन थाना फीडर से जुड़े डीईओ ऑफिस, एसपी ऑफिस, नगर निगम, सिविल कोर्ट, एमपी बाग, बाबू बाजार, टाउन थाना, शहीद भवन, महावीर टोला और पार्क व्यू के आसपास के इलाकों में भी बिजली नहीं रहेगी.
पकड़ी और मौलाबाग फीडर के इलाकों में भी कटौती
पकड़ी फीडर से जुड़े डॉ. ईशा, मदन जी के हाता, मालती हॉस्पिटल और सदर एसडीओ आवास के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. मौलाबाग फीडर के गायत्री मंदिर, एसबी कॉलेज, कब्रिस्तान, व्यास केशव प्रेस, शांति नगर और न्याय नगर के आसपास के इलाकों में भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.
मझौवां और शहरी फीडर-3 में भी बिजली रहेगी बंद
मझौवां फीडर से जुड़े अफीमी कोठी, मझौवां, महिला थाना और कृष्णा नगर बांध के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. आरा शहरी फीडर संख्या-3 के संकट मोचन नगर, चंदवा मोड़, मौलाबाग और न्यू पुलिस लाइन के आसपास के इलाकों में भी बिजली कटौती रहेगी.
फीडर-4 और फीडर-5 के उपभोक्ता भी रहें तैयार
आरा शहरी फीडर संख्या-4 से जुड़े हरी जी के हाता, जज कोठी मोड़, केजी रोड, क्लब रोड, बीडीओ ब्लॉक और बजाज शोरूम के आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी. वहीं फीडर संख्या-5 के पकड़ी चौक, गैस एजेंसी, ट्रैफिक पुलिस, डॉ. ओपी राजेंद्र और मौलाबाग के आसपास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी.
फीडर-6 से जुड़े इलाकों में भी रहेगा असर
आरा शहरी फीडर संख्या-6 के महाराणा प्रताप नगर, कतीरा, तिलक नगर, गांधी नगर, जैन कॉलेज के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र, महाराजा हाता और जैन कॉलेज स्टेशन आईबी के आसपास के क्षेत्रों में भी निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की है.
