आरा में आनंद नगर फीडर के कई इलाकों में 6 घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, जानिए कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित?

Power Cut Arrah : आरा के आनंद नगर फीडर अंतर्गत 28 जून को एलटी केबल लगाने के कार्य के कारण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आनंद नगर, श्री टोला, पिपरहिया रोड और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

आरा से नरेंद्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट
Power Cut Arrah : आनंद नगर फीडर से जुड़े कई इलाकों में रविवार 28 जून को करीब छह घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. आनंद नगर महावीर मंदिर के पास स्थित ट्रांसफार्मर का लोड विभाजित करने के लिए एलटी केबल लगाने का कार्य किया जाएगा.

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा शटडाउन

विद्युत विभाग के अनुसार कार्य के दौरान सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस अवधि में आनंद नगर, गली नंबर 1, 2, 3 और 4, श्री टोला तथा पिपरहिया रोड के आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी.

उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें. कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें : पटना में गिन्नी ज्वेलर्स के संचालक से 1 किलो सोना की लूट, फ्लैट में बुलाकर वारदात को दिया अंजाम, डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >