दुष्कर्म कर मासूम बच्ची की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी

मुहल्ले वासियों ने आरोपित को दबोच जमकर की धुनाई

आरा.

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में सोमवार की शाम मुहल्ले के ही एक व्यक्ति द्वारा मासूम बच्ची को अपने घर पर बुला उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. दुष्कर्म करने के बाद आरोपित ने बच्ची को दीवार में लड़ा व पीट-पीटकर कर उसकी हत्या कर दी.

काफी देर बीत जाने के बाद जब बच्ची घर वापस नहीं पहुंची, तो परिजन एवं मुहल्लावासी आरोपित के घर पहुंचे, तो उसने कहा कि वह मेरे घर से जा चुकी है, लेकिन वह घर नहीं पहुंची. इसके बाद सभी लोग दोबारा उसके घर पहुंचे और जबरन उसके घर में घुसकर घर के एक कमरे में जाकर देखा, तो वह मृत अवस्था में पलंग के नीचे पड़ी थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों का आक्रोश भड़क उठा और आक्रोशित लोगों ने आरोपित की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना पाकर टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ फॉरेन घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. वहीं पुलिस द्वारा घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जिसके बाद ऑफिशियल की टीम घटनास्थल पर पहुंच सबूत को एकत्रित किया. इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी है. जानकारी के अनुसार मृत बच्ची टाउन थाना क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी आठ वर्षीया है एवं वह पांचवीं कक्षा की छात्रा थी. जबकि आरोपित व्यक्ति भी उसी मुहल्ले का निवासी स्व.रामदेव साव का 40 वर्षीय पुत्र नारायण साव है. इधर मृत बच्ची के पिता ने अर्जुन चौधरी ने बताया कि शाम में उन्होंने उसे आटा लाने के लिए मुहल्ले में ही स्थित दुकान पर भेजा था, जिसके बाद वह आटा लेकर घर पर आयी तो उसने कहा कि नारायण चाचा ने मुझे अपने घर पर बुलाया है. इसके बाद वह उनके घर पर चली गयी, लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद जब घर नहीं आयी, तो परिजन उसके घर गये और उसके घर में घुसकर देखा, तो वह पलंग के नीचे मृत अवस्था में पड़ी थी. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. वहीं, दूसरी ओर मृत बच्ची के पिता ने आरोपित नारायण साव पर अपनी बच्ची के साथ दुष्कर्म करने और उसके बाद उसे दीवार में लड़ा कर एवं पीट-पीटकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत बच्ची अपने चार बहनों व एक भाई में दूसरे स्थान पर थी. उसके परिवार में मां रेखा देवी व तीन बहन सुहानी, शिवानी, खुशबू एवं एक भाई नीरज है. मृत बच्ची के पिता पेशे से चालक हैं एवं मां खेत में मजदूरी करती है. घटना के बाद मृत बच्ची के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृत बच्ची की मां रेखा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >