फायरिंग व मारपीट मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

बुधवार की रात आरोपित अपने घर के पास से हुआ गिरफ्तार

आरा.

नवादा थाना पुलिस ने फायरिंग व मारपीट मामले में फरार मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी बुधवार की रात उसके घर के पास से की. गिरफ्तार आरोपित नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा गांव निवासी गोरख यादव का पुत्र लक्ष्मण यादव है. बता दें कि 26 जुलाई 24 को चंदवा निवासी समोसा दुकानदार मदन यादव व उनके पुत्र के साथ नामजद लोगों द्वारा शराब पीकर मारपीट और फायरिंग की गयी थी. फायरिंग के दौरान कोई जख्मी नहीं हुआ था, जिसके लेकर मदन यादव द्वारा लक्ष्मण यादव, संतोष यादव, शिवजी यादव, गोरख यादव, हीरालाल यादव सहित 13 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. वही दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा भी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी, जिसमें मदन यादव के पक्ष से दो लोगों को एवं दूसरे पक्ष के चार लोगों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >