देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

टाउन थाना पुलिस ने अहिरपुरवा मुहल्ला स्थित बगीचे से की गिरफ्तारी

आरा.

टाउन थाना पुलिस ने देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा मुहल्ला स्थित बगीचे से शनिवार की शाम की. तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस ने 40 लीटर देसी शराब बरामद की. गिरफ्तार तस्कर टाउन थाना क्षेत्र का अहिरपुरवा मुहल्ला निवासी बबन साह का पुत्र जय प्रकाश साह है.

टाउन थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि अहिरपुरवा स्थित बगीचे में शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन उपरांत टाउन थाना पुलिस वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर ली. पुलिस ने उक्त तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >