50 लीटर शराब के साथ बाइक सवार धंधेबाज धराया

चिरापुर से बाइक पर ले जा रही 50 लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है.

गड़हनी.

गड़हनी पुलिस ने थाना क्षेत्र के चिरापुर से बाइक पर ले जा रही 50 लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार धंधेबाज सुनील कुमार चिरापुर निवासी सुरेश सिंह का पुत्र है. थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि महुआ शराब को पाउच बनाकर बोरी में बांध कर बाइक से कही सप्लाइ करने ले जा रहा था की गुप्त सूचना पर गड़हनी स्टेडियम के समीप पुल के पास गिरफ्तार किया गया और प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. वहीं एक युवक को लोडेड देसी पिस्टल के साथ गड़हनी स्टैंडर 52 रेस्टोरेंट के पास से गिरफ्तार किया गया और जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार युवक रवि सिंह रत्नाढ़ निवासी अलगू सिंह का पुत्र है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक पिस्टल लेकर बरात में घूम रहा था की धर दबोचा गया और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >