छापेमारियों में मादक पदार्थ व देसी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

मसाढ़ टोला गांव में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर जब्त किया गया गाजा व शराब

बिहिया.

तियर थाने की पुलिस ने बुधवार की रात थाना क्षेत्र के मसाढ़ टोला गांव में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर मादक पदार्थ और देसी शराब बरामद की है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया. थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि मसाढ़ टोला गांव में की गयी छापेमारी में 360 ग्राम गांजा के साथ मसाढ़ टोला गांव निवासी मुंद्रिका सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा पुलिस ने गांव के ही एक घर में छापेमारी कर चार लीटर देसी शराब जब्त की है. पुलिस ने इस मामले में गुप्तेश्वर सिंह के पुत्र सुनील सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पकड़े गये दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >