तरारी
. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिकरहटा थाना पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. सिकरहटा थानाध्यक्ष सनोज कुमार ने बताया कि सिकरहटा गांव निवासी सर्वयुगा मुसहर के पुत्र हरेंद्र मुसहर और रंगीला मुसहर के पुत्र बधू मुसहर को कुरमुरी गांव के समीप से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
