केस सुलह करने आये झारखंड निवासी युवक की पिटाई, जख्मी

शहर के नवादा एवं टाउन थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में कोर्ट के समीप हुई घटना

आरा.

शहर के नवादा एवं टाउन थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में कोर्ट के समीप बुधवार की दोपहर केस सुलह करने आये झारखंड निवासी युवक की पिटाई कर दी गयी, जिससे वह जख्मी हो गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी युवक झारखंड के रांची जिला के नामकुम थाना क्षेत्र के भुजिया टोली यादव चौक निवासी सेठ राय का 18 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार है एवं वह रांची स्थित है प्लांट में काम करता है. इधर साहिल कुमार ने बताया कि उसका दोस्त अजय कुमार आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा गांव में रहता है, जिसको लेकर वह घूमने के लिए तीन माह पूर्व झारखंड से आरा आया था, जहां सभी दोस्त एक जगह इकट्ठे हुए थे. उसी दौरान उसके दोस्त सोनाल कुमार के द्वारा उसे गाली-गलौज किया जाने लगा. जब उसने इसका विरोध किया, तो उनके बीच मारपीट हुई थी, जिसके बाद सोनाल कुमार के द्वारा साहिल कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गयी थी. उसी केस को सुलह करने को लेकर दो दिन पूर्व सोनाल कुमार ने उसे आरा कोर्ट के पास बुलाया था. बुधवार की सुबह जब वह कोर्ट के गेट के पास गया तो उसे पता चला कि कोर्ट बंद है. तभी सोनाल कुमार अपने तीन अन्य भाइयों के साथ वहां आया गया, जिसके बाद उनके बीच कहासुनी हुई. इसके बाद सोनाल कुमार ने अपने भाइयों के साथ मिलकर बेल्ट वह बाइक की चाभी से उसके सिर पर मार उसका सिर फाड़ दिया, जिससे वह जख्मी हो गया. इसके बाद उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया. वहीं दूसरी तरफ जख्मी साहिल कुमार ने अपने दोस्त सोनाल कुमार एवं उसके साथ रहे तीन अन्य भाइयों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >