मारपीट की घटनाओं में पांच महिलाओं समेत दर्जन भर लोग जख्मी

अगिआंव बाजार थाना के अकडही टोला में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट

पीरो.

पीरो अनुमंडल अंतर्गत अगिआंव बाजार व पीरो थाना क्षेत्र में होली के त्योहार के दौरान अलग-अलग स्थानों पर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की विभिन्न घटनाओं में पांच महिलाओं व बच्चों समेत एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए हैं. जिनका इलाज पीरो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार अगिआंव बाजार थाना के अकडही टोला में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सुमंत सिंह की पत्नी रागिनी देवी, पुत्र युवराज, पुत्री रिमा व सुरागिनी जख्मी हो गये. वहीं अगिआंव बाजार थाना के करवनिया गांव में ऐसी ही एक घटना में मुकेश कुमार सिंह, कालीनाथ सिंह, विपुल कुमार व संजय सिंह जख्मी हुए हैं. पीरो थाना के भडसर गांव में मारपीट की घटना में कृष्णा साह की पत्नी गीता देवी जख्मी हो गयी. पीरो नगर के वार्ड आठ हुई एक अन्य घटना में कामेश्वर पासवान, उनकी पत्नी कौशल्या देवी व पुत्र पवन कुमार जख्मी हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >