ट्रैक्टर चोरी मामले में वैशाली व समस्तीपुर से दो गिरफ्तार

संदेश प्रखंड के अजीमाबाद थाना के ताराचक गांव निवासी हिमांशु राज का चोरी हुआ था ट्रैक्टर

आरा.

संदेश प्रखंड के अजीमाबाद थाना के ताराचक गांव निवासी हिमांशु राज की 21 अगस्त को ट्रैक्टर चोरी मामले में पुलिस ने कांड के अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर वैशाली और समस्तीपुर से एक-एक अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि संदेश प्रखंड के अजीमाबाद थाना के ताराचक गांव निवासी हिमांशु राज ने 21 अगस्त को अजीमाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी की रात में मेरे घर के पास खड़े ट्रैक्टर की चोरी कर ली गयी है. इस कांड के उद्भेदन के लिए अजीमाबाद थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर एक अभियुक्त लालबाबू कुमार साह को वैशाली जिला के जंदाहा थाना के सिलौथर गांव से गिरफ्तार किया, जो असफीर् साह का पुत्र है और दूसरे अभियुक्त समस्तीपुर जिला के हलई थाना के लडुआ गांव से विक्कू कुमार उर्फ रौशन को गिरफ्तार किया, जो श्री चौधरी राय का पुत्र है. उनकी निशानदेही पर ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया गया है. इन दोनों के विरुद्ध कांड दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >