सोन नदी में डूबने से किशोर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर रोड जाम

सहार थाना क्षेत्र के खैरा गांव स्थित बालू नंबर घाट पर रविवार की सुबह घटी घटना

आरा.

सहार थाना क्षेत्र के खैरा गांव स्थित दो नंबर बालू घाट के समीप सोन नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. आक्रोशित लोगों ने बालू घाट संचालक के द्वारा अवैध बालू खनन करने एवं मुआवजे की मांग को लेकर आरा-अरवल मार्ग पर खैरा बाजार पर शव के साथ रोड को जाम कर दिया. उनके द्वारा करीब तीन घंटे तक रोड को जाम रखा गया.

जाम होने के कारण सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गयी एवं आवागमन पूरी तरह ठप रहा. सूचना पाकर सहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार एवं अंचलाधिकारी राकेश शर्मा पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. जानकारी के अनुसार मृत किशोर सहार थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी मुकेश कुमार का 14 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार है, जो पांचवीं कक्षा का छात्र था. उधर, घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण एवं परिजनों का आक्रोश भड़क उठा. इधर, मृतक के चाचा संटू कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह वह खैरा गांव स्थित बालू नंबर दो घाट के समीप सोन नदी के किनारे शौच करने के लिए गया था. उसी दौरान वह सोन नदी में डूब गया. इसके बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया. इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में बड़ा था. उसके परिवार में मां कुसुम देवी व एक भाई नमन कुमार एवं एक बहन अंजली कुमारी है. घटना के बाद मृत छात्र के घर में हाहाकार मच गया है. घटना के बाद मृत छात्र की मां को सुंदेवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >