चोरी के कार के साथ तीन गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़हरा प्रखंड के गंगापार खवासपुर थाना क्षेत्र के जानकी बाजार के समीप से हुई गिरफ्तारी

बड़हरा. प्रखंड अंतर्गत गंगापार खवासपुर थाना क्षेत्र के जानकी बाजार के समीप से पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में एक लाल रंग की चोरी की कार को पकड़ लिया. वहीं पुलिस ने कार पर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपितों में खवासपुर थाना क्षेत्र के हजारी टोला निवासी नंदजी यादव का पुत्र बाबू लाल यादव बताया जा रहा है. दूसरा आरोपित बिहिया थाना क्षेत्र के वरुणा गांव निवासी मुन्ना यादव का पुत्र विशाल कुमार है. तीसरा वैशाली जिला के जफराबाद निवासी रंजन यादव का पुत्र बिट्टू यादव है. पुलिस के अनुसार पुलिस रात्रि गश्ती कर रही थी, तभी लाल रंग की कार को पुलिस ने आते देखा. उसके आगे के सीसा पर पुलिस का लोगो लगा हुआ था. पुलिस ने उसे रोकने का संकेत दिया. कार चालक पुलिस को देखते ही भागने लगा. पुलिस ने शक के आधार पर खदेड़ने लगी. जानकी बाजार के समीप पुलिस ने पकड़ लिया. जब तीनों से पूछताछ शुरू की, तो संतोषप्रद जवाब नहीं मिला. पुलिस ने कार की तलाशी लेने लगी. कार में अवैध तस्करी (शराब व गांजा) के लिए तहखाना बनाया मिला. पुलिस को समझते देर नहीं लगी. उसे थाना में लाकर जब्त कर दिया. उसके बाद जब वाहन के कागजात और रजिस्ट्रेशन नंबर के बारे में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की कार चोरी की निकली. नंबर प्लेट बदलकर चलाया जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >