आरा : पर्यावरण महाअभियान के तहत हेल्थ सेंटर परिसर में पौधरोपण, थानाध्यक्ष ने दिया हरियाली का संदेश

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए बड़हरा प्रखंड के गजियापुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में 'पर्यावरण का महाअभियान' चलाया गया. इस दौरान थानाध्यक्ष राजू कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मिलकर पौधरोपण किया और लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की.

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'पर्यावरण का महाअभियान' के तहत गुरुवार को बड़हरा प्रखंड क्षेत्र के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, गजियापुर (उपस्वास्थ्य केंद्र) परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में सिन्हा थानाध्यक्ष राजू कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की.

बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के बीच पौधरोपण जरूरी: थानाध्यक्ष

इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और लगातार घटता हरित क्षेत्र मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं. ऐसे में पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण ही सबसे सरल और प्रभावी उपाय है.

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए. उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें शुद्ध वायु, ऑक्सीजन और छाया प्रदान करने के साथ-साथ प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

स्वास्थ्य कर्मियों और ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों ने भी पूरे उत्साह के साथ पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि स्वच्छ, हरित और प्रदूषणमुक्त वातावरण ही बेहतर स्वास्थ्य का आधार है. इसलिए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण के लिए भी आगे आना चाहिए.

पौधरोपण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प दोहराया. वक्ताओं ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति हर वर्ष कम-से-कम एक पौधा लगाए और उसे पेड़ बनने तक संरक्षित रखे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरा-भरा पर्यावरण मिल सकेगा.

स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की इस संयुक्त पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया.

Also Read : आरा : 25 जुलाई से चातुर्मास शुरू, योगनिद्रा में जाएंगे भगवान विष्णु; जानें गुरु पूर्णिमा, सावन और सोमवारी की तारीखें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार सिंह

संतोष कुमार सिंह 20 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. प्रिंट, डिजिटल और प्रमुख मीडिया ऐप्स (न्यूज प्लेटफॉर्म्स) पर काम का अनुभव रखने वाले संतोष की राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति की खबरों पर पैनी नजर रहती है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >