पांच दिनों से गायब बच्ची की बरामदगी नहीं, ग्रामीणों ने जाम की सड़क, हंगामा

चांदी थाना के ढुलमुल रवैये से गुस्साये ग्रामीणों ने जाम किया स्टेट हाइवे

कोईलवर

. चांदी थाना क्षेत्र के भदवर निवासी करीमन यादव की नौ वर्षीया पुत्री शिवानी के गुमशुदगी के पांच दिन बाद भी सुराग नहीं मिलने के बाद मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश फुट गया. आक्रोशित ग्रामीण ने मंगलवार को सकड्डी-नासरीगंज स्टेट हाइवे को भदवर में जाम कर दिया. ग्रामीणों का आरोप था कि नौ तारीख से गायब बच्ची के सकुशल बरामदगी को लेकर प्रशासन सुस्त है. इस वजह से पांच दिनों के बाद भी गायब बच्ची का कोई सुराग नहीं लग पाया. इधर मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा तीन घंटे तक जाम की वजह से प्रशासन के पसीने छूट गये. जाम स्थल पर सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह के साथ चांदी कोईलवर और गीधा थाने की पुलिस डटी रही. आखिरकार शाम तीन बजे सदर एसडीपीओ-2 द्वारा बच्ची के सकुशल बरामदगी के आश्वासन के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ. घर से ट्यूशन के लिए निकली थी बच्ची : परिजनों ने बताया कि 09 अगस्त की शाम तीन बजे शिवानी घर से ट्यूशन के लिए निकली थी. ट्यूशन का समय समाप्त होने के बाद भी जब वह घर नहीं आयी, तो परिजनों ने ट्यूशन में पता किया तो पता चला कि वह आयी ही नहीं थी. इसके बाद परिजनों ने आसपास खोजबीन शुरू की. 09 तारीख को पूरी रात खोजबीन के बाद परिजन 10 तारीख को गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने चांदी थाना पहुंचे. आवेदन के दो दिन बाद दर्ज हुई प्राथमिकी, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं : परिजनों ने बताया कि शिवानी के गुमशुदगी की सूचना हमलोगों ने चांदी थाने को 10 तारीख को दी थी, लेकिन पुलिस ने मदद करने की बजाय 112 को सूचित करने को कह अपना पल्ला झाड़ लिया. परिजनों द्वारा बार-बार गुहार लगाने के बाद अंततः 12 अगस्त को चांदी थाना ने गुमशुदगी का प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी. आवेदन देने और प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी जब पुलिस बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा पायी तो परिजनों और ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया, जिसके बाद लोगों ने सकड्डी-नासरीगंज पथ को चांदी थाना के भदवर में जाम कर दिया और सड़क और उतर आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >