भरत तिवारी के घर पहुंचे पवन सिंह, परिवार से मिले और बोले- ‘ताहर बेटा हम बनब’, भतीजी से बंधवाई राखी

पवन सिंह अचानक भरत तिवारी के घर पहुंचे, जिससे परिवार भावुक हो गया. उन्होंने परिवार को हर संभव मदद और न्याय की लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिलाया.

Pawan Singh Meet Bharat Tiwari Family: भोजपुर के शाहपुर प्रखंड के बेलौटी गांव में सोमवार की अहले सुबह करीब तीन बजे पावर स्टार पवन सिंह अचानक भरत तिवारी के घर पहुंचे. उनके पहुंचते ही घर का माहौल भावुक हो गया. पवन सिंह ने सबसे पहले भरत तिवारी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

इसके बाद वह करीब डेढ़ से दो घंटे तक भरत तिवारी के परिवार के बीच बैठे. इस दौरान उन्होंने परिजनों की बातें सुनीं और न्याय की लड़ाई में हर संभव साथ देने का भरोसा दिलाया.

भरत की भतीजी से बंधवाई राखी

मुलाकात के दौरान पवन सिंह ने भरत तिवारी की भतीजी से राखी भी बंधवाई. परिवार के मुताबिक, इस दौरान पवन सिंह ने भरोसा दिलाते हुए कहा, "भरत तिवारी हम बनब." भरत की मां आशा देवी ने बताया कि पवन सिंह ने केस से जुड़ी पूरी जानकारी ली और इंसाफ दिलाने के लिए परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही.

मुख्यमंत्री से बात करने का दिया आश्वासन

भरत तिवारी के भाई चंदन तिवारी के मुताबिक, पवन सिंह ने मुख्यमंत्री से बात करने का भी आश्वासन दिया है. परिवार का कहना है कि पवन सिंह के इस भरोसे से न्याय की लड़ाई को लेकर उनकी उम्मीद बढ़ी है.

भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देते पवन सिंह

मीडिया के सामने बयान देने से बचते नजर आए पवन सिंह

पवन सिंह इस मुलाकात के दौरान मीडिया के सामने कुछ कहने से बचते नजर आए. हालांकि, उनका अचानक भरत तिवारी के घर पहुंचना परिवार के लिए भावुक पल रहा. परिजनों को उम्मीद है कि उनकी आवाज अब सत्ता के गलियारों तक पहुंचेगी और भरत तिवारी के लिए न्याय की लड़ाई को मजबूती मिलेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >