Pawan Singh News: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के घर पर चोरों ने हाथ किया साफ, लाइसेंसी राइफल छोड़ लाखों के सामान ले भागे

Pawan Singh News: बड़ी खबर आ रही है जहां, भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह के घर पर चोरी हुई. घर की खिड़की का ग्रिल काटकर चोर अंदर घुसे और लाखों के सामान पर हाथ साफ किया. हालांकि, उनकी लाइसेंसी राइफल छोड़ गए.

Pawan Singh News: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह के घर पर चोरों ने देर रात हाथ साफ किया. घटना आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मारुति नगर मोहल्ले की है. जहां आधी रात को अज्ञात चोरों ने सिने स्टार व गायक पवन सिंह के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. घर की खिड़की का ग्रिल काटकर चोरों ने 16 लाख रुपए के जेवर, नगदी समेत लाखों रुपए के सामान चुरा लिए. इस घटना की जानकारी आज सुबह घर के मालिक को लगी.

पवन सिंह के बड़े भाई ने बताया मामला

बताया जाता है कि, मारुति नगर मोहल्ले में स्थित मकान में सिने स्टार पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह के सास-ससुर रहते हैं. रानू सिंह की सास कलावती देवी ने बताया कि, सोमवार की रात करीब 11 बजे वह खाना खाकर घर में सो गई. इसके बाद ही चोरों ने घर के खिड़की का ग्रिल काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवर, नगदी समेत लाखों की संपत्ति चुरा ली. हालांकि घर में रखा लाइसेंसी राइफल चोर नहीं ले गये.

पुलिस को दी गई सूचना

घटना को अंजाम देने के बाद चोर अंदर से रूम की कुंडी लगाकर भाग निकले थे. चोरी की वारदात की भनक किसी को लग नहीं पाई. इसके बाद मंगलवार की सुबह घर के मालिक को इसकी जानकारी हुई और तब जाकर इसकी सूचना पुलिस को दी गई. टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई. इस संबंध में नगर थाना में भुक्तभोगी द्वारा लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

इधर, चोरी की घटना की जांच के लिए यातायात डीएसपी सह प्रभारी एसडीपीओ सदर वन मनोज कुमार सुधांशु मारुति नगर पहुंचे. उन्होंने कई बिंदुओं पर जांच की. उन्होंने कहा कि, अभी कुछ कहना मुश्किल है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. जल्द ही इस कांड का खुलासा हो जाएगा.

(आरा से मिथिलेश की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar Tourism: डॉल्फिन्स की अठखेलियां और फन एक्टिविटीज, इस जिले के लोगों को खास तोहफा, जानिए पूरा प्रोजेक्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >