अजमेर से समस्तीपुर के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

प्रत्येक शुक्रवार को किया जायेगा परिचालन

आरा.

ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों के बढ़ते अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दौराई (अजमेर) से समस्तीपुर के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल का परिचालन किया जायेगा. गाड़ी संख्या 09617/18 दौराई (अजमेर) समस्तीपुर समर स्पेशल 20 और 27 जून को दौराई से प्रत्येक शुक्रवार को 20:45 बजे खुलकर 21:00 बजे अजमेर , 23:00 बजे जयपुर होते हुए अगले दिन 15.00 बजे डीडीयू,16.26 बजे बक्सर, 17:13 बजे आरा रुकते हुए समस्तीपुर 23:15 बजे पहुंचेगी. वहीं, वापसी में प्रत्येक रविवार को समस्तीपुर से 01:00 बजे खुलकर 05:18 बजे आरा, 06:25 बजे बक्सर 10.20 बजे डीडीयू होते हुए अगले दिन 03:10 बजे जयपुर, 05:35 बजे अजमेर रुकते हुए दौराई 06:15 बजे पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >