परमात्मा की प्राप्ति के लिए इच्छाओं का दमन जरूरी : जीयर स्वामी

शाहपुर के धमवल गांव में चल रहा कार्यक्रम

आरा.

शाहपुर क्षेत्र के धमौल गांव में प्रवचन करते हुए जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि मनुष्य चाहता है कि हमारी सभी इच्छाएं पूर्ण हों, लेकिन आश्चर्य यही है कि संसार के किसी भी प्राणी की सभी इच्छाएं कभी पूरी नहीं हुई हैं. क्योंकि इच्छाओं का दमन नहीं हो पा पाता है. एक इच्छा की पूर्ति होने के बाद स्वतः दूसरी इच्छा खड़ी हो जाती है और यही दुख का कारण है. इसलिए इच्छाओं की पूर्ति से ज्यादा इच्छाओं का दमन जरूरी है. जब तक इच्छाओं का दमन नहीं होगा, तब तक हम परमात्मा की ओर अग्रसर नहीं हो सकते. जितना संसारिक चीजों में माया मोह बढ़ता जायेगा, उतना ही हम परमात्मा से दूर होते चलते जायेंगे. अतः जीवन में परमात्म प्राप्ति की इच्छा करने वाले लोगों को पहले अपने इच्छाओं का दमन करना चाहिए और इंद्रियों को बस में रखना चाहिए. क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूर्ण नहीं हो सकती. आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है, लेकिन इच्छाओं को पूरा कभी नहीं किया जा सकता है. अगर अपने अंदर कुछ विशेषता दिख रही है, तो समझिये यह शरणागति में बाधक है. ईश्वर प्राप्ति में बाधक है. वेदों का सार उपनिषद है उपनिषदों का सार गीता है और गीता का सार भगवान की शरणागति है. जब तक अपने बल का अभिमान रहता है, तब तक शरणागति नहीं हो पाती है. शरणागति बहुत सुगम है पर अभिमानी व्यक्ति के लिए बहुत कठिन है. मैं कुछ कर सकता हूं ” यह अभिमान जब तक रहेगा तब तक शरणागति होना कठिन है. ईश्वर की शरणागति होने पर मनुष्य सदा के लिए निर्भय हो जाता है. भगवान की शरणागति स्वीकार कर लेने पर भक्तों को किसी प्रकार का भय नहीं रह जाता. ईश्वर का ध्यान लगाने पर बड़ा से वड़ा संकट टल जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >