सवारी बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, गंभीर

सहार थाना क्षेत्र के इनुरूखी गांव के समीप गुरुवार की सुबह हुई घटना

आरा.

आरा-अरवल मुख मार्ग पर जिले के सहार थाना क्षेत्र के इनुरूखी गांव के समीप गुरुवार की सुबह सवारी बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद एक की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है. जबकि दूसरे का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार घायलों में सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव निवासी राम कुमार राम का 20 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार एवं उसी गांव के निवासी चंदन राम उर्फ लुटावन राम का 20 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार शामिल है. इधर गणेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह दोनों बाइक से खैरा बाजार जा रहे थे. उसी दौरान इनुरुखी की गांव के समीप पीछे से आ रही सवारी बस उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद अमरजीत कुमार की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. जबकि जख्मी गणेश कुमार का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >