आरा तनिष्क ज्वेलरी लूटकांड में एक और आरोपित गिरफ्तार

आरा के बहुचर्चित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम लूटकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है.

आरा. आरा के बहुचर्चित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम लूटकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. शनिवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर इस मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले भी इस कांड में कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, लेकिन यह गिरफ्तारी मामले को सुलझाने की दिशा में अहम मानी जा रही है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान वैशाली के मनीष कुमार राय के रूप में हुई जो लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था़ पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित से पूछताछ के दौरान लूट में शामिल अन्य सहयोगियों के बारे में भी अहम सुराग मिले हैं. गौरतलब है कि यह लूटकांड गत दिनों उस समय हुआ था जब नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े तनिष्क के शोरूम में धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवरात लूट लिये थे. घटना के बाद पूरे शहर में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया था. पुलिस की सक्रियता और लगातार कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >