बिहार के इस जिले में 1.10 लाख DL और RC पर खतरा! 31 मार्च तक कर लें यह काम वरना होगी कार्रवाई

Driving License: भोजपुर जिले में 1.10 लाख वाहन मालिकों के ड्राइविंग लाइसेंस (DL) और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) निलंबित होने का खतरा है. जिन लोगों ने अब तक अपने मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किए हैं, उन्हें 31 मार्च तक यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

Driving License: बिहार के आरा जिले में लगभग 1.10 लाख वाहन मालिकों के ड्राइविंग लाइसेंस (DL) और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) पर निलंबन का खतरा मंडरा रहा है. कारण यह है कि दस्तावेजों से मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किया गया है. जिला परिवहन विभाग के मुताबिक, भोजपुर में 33,607 डीएल और 76,873 आरसी ऐसे हैं, जिनमें अब तक मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हुआ है. इनमें से 50,000 से अधिक नंबर 10 साल से भी पुराने हैं.

वाहन मालिकों को हो सकती है परेशानी

परिवहन विभाग की नई गाइडलाइन के अनुसार, अगर डीएल और आरसी में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किया गया तो वाहन मालिकों को विभागीय योजनाओं और नोटिफिकेशन की जानकारी नहीं मिलेगी. इतना ही नहीं, जरूरत पड़ने पर कोई भी ओटीपी (OTP) या सूचना नहीं मिलने से वाहन मालिकों को परेशानी हो सकती है.

31 मार्च तक करें मोबाइल नंबर अपडेट, वरना होगी कार्रवाई

भोजपुर जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि 31 मार्च 2025 तक जिन वाहन मालिकों ने अपना मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराया, उनके डीएल और आरसी निलंबित किए जा सकते हैं. उन्होंने अपील की कि वाहन मालिक जल्द से जल्द अपना नंबर अपडेट करवा लें ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके.

Also Read: बिहार में फिल्मी दुनिया की नई उड़ान! फिल्म सिटी, करोड़ों की सब्सिडी और अनोखी लोकेशन्स से बना बॉलीवुड का फेवरेट

कैसे करें मोबाइल नंबर अपडेट?

ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के लिए: parivahan.gov.in पर जाएं.
रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) के लिए: sarathi.parivahan.gov.in पर जाकर अपडेट करें.
समय पर मोबाइल नंबर अपडेट नहीं करने पर वाहन मालिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है, इसलिए जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >