फुटपाथी दुकान, ऑटो व रिक्शा से लग रहा जाम

आरा जंक्शन के बाहर लग रहे जाम से यात्रियों को हो रही है परेशानी

आरा.

पूर्व मध्य रेलवे का आरा जंक्शन राजस्व देने के मामले में पटना, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बाद तीसरा सबसे बड़ा स्टेशन है, लेकिन यात्रियों को सुविधा देने के मामले में फिसड्डी साबित हो रहा है. बता दें कि स्थानीय रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के आमने-सामने फुटपाथी दुकानों के कारण एवं बीच रास्ते में ऑटो के खड़ा रहने से हर दिन जाम लग रहा है, जिससे यात्रियों को जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हॉल तो यह है की मुख्य द्वार सिकुड़कर आधा से भी कम हो गया है. इस सड़क पर खासकर प्रवेश द्वार से बाजार, कॉलेज एवं स्टेशन चौक से आगे तक के क्षेत्र में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है. जाम हटने पर भी वाहन रेंगकर किसी तरह निकल पाते हैं. स्थिति इतनी परेशानी भरी हो गयी है कि लोग इस रास्ते में आना नहीं चाहते हैं, लेकिन कोई अन्य विकल्प नहीं रहने के कारण इस सड़क होकर गुजरने की मजबूरी है. यहां विकराल होती जाम की समस्या के कारण किसी की ट्रेन छूटती है, तो किसी की परीक्षा. मरीज को चिकित्सक तक पहुंचने में भी विलंब होता है. अच्छी खासी स्टेशन का चौड़ा मुख्य द्वार और सड़क पर अस्थायी तौर पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है.स्टेशन के बाहर भी अतिक्रमण : ठेला पर फल, सब्जी, चाट वगैरह बेचनेवाले लोग ठेला को सड़क पर ही खड़ा कर दुकानदारी करते हैं. बढ़ते वाहनों की संख्या के बीच उपरोक्त कारणों से यहां जाम लगना आम हो गया है. आश्चर्य इस बात की है कि सारी परेशानी जानते हुए और देखते हुए भी प्रशासन सड़क पर बाइक व छोटे वाहनों के पड़ाव और दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण पर मौन है. लोगों को इस परेशानी से मुक्त करने और यातायात सुचारू रखने को लेकर प्रशासन पूरी तरह उदासीन है. अभी छठ में लोगों की बढ़ती भीड़ और वाहनों के अत्यधिक बोझ से स्थिति और भी विकट हो गयी है. चार पहिया वाहनों को इस सड़क पर गुजरने में बड़ी परेशानी होती है.सड़क पर खड़े किये जाते हैं वाहन : मुख्य सड़क पर प्रायः जाम रहने के दो प्रमुख कारण है. एक तो चौक से बाजार की ओर जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे फ्लैंक पर ही दुकानें सजती है. सड़क का दोनों किनारा पूरी तरह अतिक्रमित है. दुकानदार अपने सामान को सड़क किनारे फैलाकर रखते है. दर्जनों अस्थाई दुकानें बन गई है जिसमें सब्जी फल व अन्य चीजें बेची जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >