गिधा की दलित बस्ती में पहुंचा शिक्षा का संदेश, NSS स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर बच्चों और अभिभावकों को किया जागरूक

आरा के एसबी कॉलेज की एनएसएस इकाई ने गिधा की दलित बस्ती में शिक्षा जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित किया।

Arrah News: भोजपुर जिले के आरा स्थित एसबी कॉलेज (SB College) की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई-2 द्वारा गिधा स्थित दलित बस्ती में एक दिवसीय शिक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत एनएसएस स्वयंसेवकों ने बस्ती में घर-घर जाकर बच्चों और उनके अभिभावकों से सीधा संवाद स्थापित किया तथा उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया.

सामाजिक समानता का आधार है शिक्षा: स्वयंसेवक

घर-घर जनसंपर्क के दौरान स्वयंसेवकों ने अभिभावकों को समझाया कि शिक्षा ही सामाजिक समानता, सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की सबसे मजबूत नींव है. बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं तथा स्कूल में नामांकन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई. कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद बच्चों के बीच मुफ्त पाठ्य व अध्ययन सामग्री का वितरण भी किया गया.

समाज के अंतिम व्यक्ति तक जागरूकता पहुंचाना उद्देश्य: डॉ. मनीषा

एनएसएस इकाई-2 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. मनीषा कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल ध्येय केवल कॉलेज परिसर तक सीमित रहना नहीं है, बल्कि समाज के शोषित व अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य व सामाजिक दायित्वों का संदेश पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि दलित बस्ती के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक अभियान चलाए जाते रहेंगे.

स्थानीय निवासियों ने कॉलेज की इस पहल का स्वागत करते हुए आभार जताया. अभियान को सफल बनाने में अमन कुमार, आदित्य कुमार, शिवानी कुमारी, निशांत कुमार समेत कई स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई.

Also Read: भोजपुर: आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर कोहड़ा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशुतोष पांडेय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >