आरा समाहरणालय परिसर में तेज बारिश के बीच 50 साल पुराना नीम का पेड़ गिरा, अधिवक्ताओं के टेबल-कुर्सी टूटे, आवागमन प्रभावित

आरा समाहरणालय परिसर में 50 साल पुराना नीम का पेड़ गिरने से अधिवक्ताओं के टेबल-कुर्सी क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

Arrah Collectorate Incident : आरा शहर में लगातार हो रही बारिश का असर अब दिखने लगा है. शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश के बीच शनिवार सुबह समाहरणालय परिसर में एक वर्षों पुराना नीम का पेड़ अचानक गिर गया. इस घटना से परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे यह पेड़ गिरा. बताया जा रहा है कि यह नीम का पेड़ करीब 50 वर्षों से अधिक पुराना था. गनीमत रही कि घटना सुबह के समय हुई, जब परिसर में लोगों की भीड़ कम थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.

Arrah News : दिन में गिरता तो हो सकता था बड़ा हादसा

समाहरणालय परिसर में प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपने कार्यों के लिए पहुंचते हैं. अधिवक्ताओं और नोटरी के पास शपथ पत्र सहित अन्य कार्यों के लिए लोगों की भीड़ रहती है. यदि यह पेड़ दिन में 10 बजे के बाद गिरता, तो जान-माल की भारी क्षति हो सकती थी.

अधिवक्ताओं के टेबल-कुर्सी टूटे

पेड़ गिरने से उसके नीचे बैठे अधिवक्ताओं और नोटरी द्वारा लगाए गए टेबल, कुर्सी और बेंच पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. साथ ही उनके दैनिक कार्य भी प्रभावित हो गए हैं.

अब तक नहीं हटाया गया पेड़

घटना के कई घंटे बाद भी पेड़ को हटाने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है. इससे अधिवक्ताओं और आम लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. पेड़ के कारण परिसर में आवागमन भी बाधित हो गया है और शपथ पत्र बनाने जैसे कार्य प्रभावित हो रहे हैं.

लगातार बारिश के कारण शहर में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं. प्रशासन से अपेक्षा है कि जल्द से जल्द पेड़ हटाकर व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि लोगों को होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके.

Also Read : आरा: सदर अस्पताल में गायब CCTV कैमरा, महीनों से नहीं लगी नई व्यवस्था, पारदर्शिता पर उठे सवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narendra Prasad Sin

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >