दो दिन से लापता बच्ची की हत्या कर फेंका गया शव बरामद

जिले के पीरो थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव में दो दिन से लापता एक मासूम बच्ची की हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ है.

आरा. जिले के पीरो थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव में दो दिन से लापता एक मासूम बच्ची की हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ है. उसका शव पीरो के एक मुहल्ला स्थित गोबर भरे गड्ढे से शनिवार की दोपहर बरामद किया गया. मृत बच्ची के चेहरे पर खून का निशान एवं शरीर के निचले भाग पर खून का धब्बा पाया गया. जिसके कारण परिजन द्वारा दुष्कर्म के बाद हत्या कर उसके शव को फेंके जाने की आशंका जतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार मृत बच्ची पीरो थाना क्षेत्र के पीरो स्थित एक मुहल्ला निवासी चार वर्षीय पुत्री रोही खातून (काल्पनिक नाम) है. घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी. सूचना मिलते ही पीरो एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह एवं पीरो थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुड़ गये हैं. वहीं पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर नाबालिग आरोपित और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार दोनों आरोपित उसी गांव के निवासी मुलगी हाशमी एवं उनका नाबालिग पुत्र है. इधर, मृत बच्ची के चाचा ने बताया कि गुरुवार की शाम मोहर्रम के त्योहार को लेकर जब उनकी गली से डंका बजाने वाला गुजर रहा था. उसी के पीछे उनकी भतीजी चली गयी. वहां पर आरोपित नाबालिग भी उनके घर के सामने बैठा हुआ था. उसे देख उन्होंने उसे डांटा भी था. लेकिन वह वहां से भागा नहीं. आरोपित नाबालिग जब उसे लेकर भाग रहा था, तो उनके छोटे भतीजे ने उसे देख लिया और कहा कि तुम इसे कहां ले जा रहे हो. तब उसने कहा था कि मैं इसे घर पहुंचाने जा रहा हूं. इसके बाद उसकी हत्या कर शव मोहल्ला स्थित एक घर के पीछे गोबर भरे गड्ढे में गाड़ दिया. उन्होंने बताया कि रात में जब बच्ची घर वापस नहीं लौटी, तो उन्होंने काफी खोजबीन की. लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था, जिसके बाद परिजन द्वारा पीरो थाना में शुक्रवार को उसके लापता हो जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इसके बाद पीरो एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह एवं पीरो थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ रात भर बच्ची की खोजबीन की. लेकिन बच्ची नहीं मिल पायी. इसके बाद सुबह में दोबारा बच्ची की खोजबीन शुरू की गयी. इसी बीच जब मोहल्ले का एक लड़का उसी गोबर भरे गड्ढे में गया, तो उसने बच्ची का पैर बाहर निकला देखा. जिसके बाद उसने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी. जिसके बाद सभी लोग वहां पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना वहां पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. वहीं दूसरी तरफ मृत बच्ची के चाचा ने आरोपित नाबालिग बच्चे एवं उसके परिवार से किसी भी प्रकार के विवाद में दुश्मनी की बातों से साफ इंकार किया है. उन्होंने बताया कि आरोपित नाबालिग सुलेशन एवं अन्य नशीले पदार्थ का नशा करता है. जिसके कारण उसने उनकी मासूम भतीजी की हत्या कर उसके शव को मोहल्ला स्थित गोबर भरे गड्ढे में गाड़ दिया था. उन्होंने बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जतायी है. इधर, पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या किया जाना प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा.

चार सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने किया शव का पोस्टमार्टम : उधर, सिविल सर्जन डॉ शिवेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देश पर चार सदस्यीय डॉक्टर के टीम का बोर्ड गठन कर शव का पोस्टमार्टम किया गया. पोस्टमार्टम के दौरान बच्ची का वेजाईनल स्वाब भी लिया गया. चार सदस्यीय डॉक्टरों की टीम में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ अशोक कुमार, डॉ आनंद कुमार, डॉ कुमार नीतीश एवं महिला डॉ. शाजिया कौसर शामिल थी.

पीरो एसडीपीओ बोले: नाबालिग के साथ देखा गया था बच्ची को

पीरो एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि तीन जून को पीरो थाना क्षेत्र के एक गांव में मेला लगा था और उसी शाम बच्ची घर से निकल गयी थी. उसे मोहल्ले के ही एक नाबालिग के साथ उसे देखा गया था. उन्होंने बताया कि बच्ची का भागलपुर में दो घर है. परिजन इस असमंजस में रह गये कि वह शायद उसे घर पर सोई हो. इसके बाद शुक्रवार की दोपहर से परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. परिजन द्वारा शुक्रवार की शाम इसकी सूचना पुलिस को दी गयी थी. पुलिस द्वारा लगातार बच्ची की तलाश की गयी और शनिवार की दोपहर उसके शव को बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि आरोपित नाबालिग एवं उसके पिता को हिरासत में ले लिया गया है.

मृतका के घर में मचा कोहराम

बताया जाता है कि मृत बच्ची अपने तीन बहन व एक भाई में तीसरे स्थान पर थी. उसके परिवार में मां व दो बहन एवं एक भाई है. घटना के बाद मृत बच्ची के घर में कोहराम मच गया है. घटना के बाद मृत बच्ची की मां एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर