करेंट से बिजली मिस्त्री व फर्नीचर व्यवसायी की मौत

दोनों घटनाओं के विरोध में पीरो और हंसवाडीह में आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क

आरा/पीरो.

नये वर्ष के पहले दिन ही अलग-अलग स्थानों पर विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने के कारण एक बिजली मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हो गयी. पीरो नगर के सासाराम रोड में प्रियांशु मॉल के समीप बिजली पोल पर चढ़े राजेश कुमार नामक 42 वर्षीय बिजली मिस्त्री की मौत हो गयी. वहीं थाना क्षेत्र के हंसवाड़ीह गांव में काफी नीचे लटक रहे 11 हजार वोल्ट बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आकर राजाराम शर्मा नामक एक फर्नीचर व्यवसायी की मौत हो गयी. दोनों घटनाएं बुधवार की सुबह करीब 10 बजे के आसपास हुईं. लोगों ने दोनों लोगों की मौत के पीछे विद्युत कंपनी की लापरवाही को जिम्मेवार ठहराते हुए पीरो के लोहिया चौक पर आरा- सासाराम स्टेट हाइवे और हंसवाड़ीह में बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे को जाम कर दिया.

सड़क जाम कर रहे लोग मौत के लिए जिम्मेवार लोगों के खिलाफ कड़ी करवाई और मृतकों के परिजनों को समुचित मुआवजा दिये जाने की मांग कर रहे थे. सड़क जाम किये जाने के कारण पीरो में करीब तीन घंटे और हंसवाड़ीह गांव में करीब चार घंटे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही और ट्रकों के अलावा दर्जनों छोटे बड़े यात्री वाहन भी जाम में फंसे रहे. सूचना मिलने के बाद पीरो में एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क जाम कर रहे आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया. वहीं हंसवाड़ीह में पीरो थानाध्यक्ष और पीरो के राजस्व अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर सड़क जाम समाप्त कराया. इस दौरान मृतकों के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार और पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये की राशि प्रदान की गयी. अधिकारियों ने दोनों मृतकों के परिजनों को अन्य सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. सड़क जाम समाप्त कराये जाने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया.

शट डाउन था नगर फीडर और ग्रामीण फीडर में काम करने के कारण हुई बिजली मिस्त्री की मौत :

बुधवार को पीरो नगर क्षेत्र के सासाराम रोड में एक मॉल के समीप बिजली दुरुस्त करने के क्रम में बिजली मिस्त्री राजेश कुमार की मौत का कारण गलत फीडर का शट डाउन होना बताया जा रहा है. पीरो प्रखंड के अरइडीह निवासी कामेश्वर सिंह के 42 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार बिजली कंपनी में मानव बल के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में तरारी में कार्यरत थे. फिलहाल वे पीरो के नया बस पड़ाव इलाके में बने अपने मकान में अपने परिवार के साथ रहते थे. बुधवार की सुबह नगर के सासाराम रोड में प्रियांशु मॉल के समीप लाइन को ठीक करने के लिये गये थे. बताया जाता है कि काम करने से पहले राजेश ने नगर फीडर को शट डाउन कराया था, लेकिन प्रियांशु मॉल के समीप जिस विद्युत पोल पर काम करने के लिये गये थे, वह ग्रामीण फीडर से जुड़ा हुआ है. इसी गलती के कारण राजेश कुमार विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गये. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राजेश कुमार को मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजनों ने राजेश की मौत के लिए स्थानीय विद्युत अधिकारियों और कर्मियों की लापरवाही को जिम्मेवार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है.

असमय ही उजड़ा आरती का सुहाग, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया :

बुधवार की सुबह अरइडीह निवासी बिजली मिस्त्री राजेश कुमार की मौत की खबर से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. राजेश की मौत से असमय ही उनकी पत्नी आरती देवी का सुहाग उजड़ गया. वहीं, दो मासूम बच्चों रतन और विशु राज के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है. बुधवार की सुबह जैसे ही राजेश की मौत की खबर उनके घर पहुंची, परिवार के लोग बदहवास हो गये और चारों तरफ चीख पुकार मच गयी. पति की मौत की खबर से आरती देवी बदहवास हो गयी और रो रोकर बुरा हाल हो गया. परिवार के अन्य पुरुष और महिला सदस्य भागे भागे अस्पताल पहुंचे और वहां सभी का रो रोकर बुरा हाल था. रतन और विशु राज मृतक राजेश के पुत्र है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर