नॉर्थ ईस्ट ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा

आरा

. दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बिहिया स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर गुरुवार की सुबह नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही.

जानकारी के अनुसार मृतका जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अखौरी मुहल्ला वार्ड नंबर-10 निवासी स्व.अशोक चौधरी की 61 वर्षीया पत्नी आशा कुंअर है. इधर, मृतका के बेटे रामजी चौधरी ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह गांव के ही एक व्यक्ति के साथ बिहिया स्टेशन से बक्सर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने गयी थी. बिहिया स्टेशन पर पहुंचने के बाद जब रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर जा रही थी. उसी दौरान नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गयी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उनके साथ रहे गांव के व्यक्ति द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन बिहिया स्टेशन पहुंचे. सूचना पाकर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है की मृतका को तीन पुत्र इंद्रजीत चौधरी, रामजी चौधरी एवं विशुनजीत चौधरी है. घटना के बाद मृतका के घर में हाहाकार मच गया है. उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >