बाइक के धक्के से बुजुर्ग ने तोड़ा दम

आरा-सलेमपुर मुख मार्ग पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़की सनदिया गांव में हुई घटना

आरा.

आरा-सलेमपुर मुख मार्ग पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़की सनदिया गांव में रविवार की शाम बाइक सवार ने सड़क किनारे दरवाजे पर बैठे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में उनकी मौत हो गयी. इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़की सनदिया गांव निवासी 70 वर्षीया जगदीश उपाध्याय थे एवं पेशे से किसान थे. इधर मृतक के भतीजे ने बताया कि उन लोगों का घर मेन रोड पर सड़क किनारे है. रविवार की शाम वह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे, तभी सलेमपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात परिजन अपनी स्वेच्छा से शव का बिना पोस्टमार्टम कराये ही वापस गांव ले गये. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई में छोटे थे. हालांकि उन्होंने शादी नहीं की थी और वह अपने भाई-भतीजे के साथ ही रहते थे. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >