आरा में मानसून मेहरबान: मूसलाधार बारिश से सड़क बना तालाब, नगर निगम के दावों की खुली पोल

आरा में मानसून की सक्रियता ने जहां किसानों को राहत दी है, वहीं शहर में मूसलाधार बारिश ने जलजमाव की विकट स्थिति पैदा कर दी है। नगर निगम की सफाई व्यवस्था सवालों के घेरे में है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

Arrah Weather News : आरा में मानसून की सक्रियता अब साफ तौर पर नजर आने लगी है. जुलाई की शुरुआत में कम बारिश के कारण जहां किसान परेशान थे, वहीं उमस भरी गर्मी से आम जनजीवन भी बेहाल था. लेकिन अब लगातार हो रही बारिश ने एक तरफ जहां खेती को रफ्तार दी है, वहीं शहर की सड़कों और मोहल्लों की हालत भी खराब कर दी है. मूसलाधार बारिश के बाद पूरे शहर में जलजमाव की स्थिति बन गई है और कई इलाकों में सड़कों पर पानी फैल गया है.

लगातार बारिश के कारण नालियां जाम हो गई हैं और उनका पानी सड़कों पर बहने लगा है. कई जगहों पर सड़क और नाली का फर्क खत्म हो गया है. लोग गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर हैं, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है.

Arrah News : जलजमाव से शहर बेहाल, आवागमन प्रभावित

बारिश के बाद शहर के अधिकांश इलाकों में पानी भर गया है. मोहल्लों की गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक पानी जमा हो गया है. इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. कई जगहों पर घुटने से ऊपर तक पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है.

पकड़ी चौक से चंदवा मोड़, चंदवा मोड़ से नई पुलिस लाइन, पुरानी पुलिस लाइन, चौधरीयाना, स्टेशन से कृषि भवन तक, ब्लॉक रोड, केजी रोड, सिंडिकेट, रामगढ़िया, भलुहीपुर और बाजार समिति समेत कई प्रमुख सड़कों पर जलजमाव देखने को मिल रहा है.

Waterloging : नगर निगम के दावों की खुली पोल

बारिश ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था की भी पोल खोल दी है. नालियों की सफाई पर हर महीने लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है. कई नालियां अब भी अधूरी हैं और जिनका निर्माण हुआ है, वे भी सही तरीके से नहीं बनाए गए हैं.

आरा की सभी ख़बरें यहां पढ़ें

बिना योजना के बने नालों और उनकी खराब बनावट के कारण पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पा रही है. यही वजह है कि थोड़ी देर की बारिश में ही पूरा शहर जलमग्न हो जा रहा है.

Nagar Nigam : घर, कॉलेज और अस्पताल में घुसा पानी

तेज बारिश और आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ गिर गए, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ. वहीं शहर के कई घरों और संस्थानों में पानी घुस गया है. शहीद भवन के पास कई घरों में पानी भर गया, जबकि महिला कॉलेज और महाराजा कॉलेज परिसर में भी जलजमाव की स्थिति बन गई.

सदर अस्पताल में पानी भर जाने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. अस्पताल परिसर में पानी जमा होने से आने-जाने में दिक्कत हो रही है.

मानसून की बारिश ने जहां एक तरफ किसानों को राहत दी है, वहीं शहर की बदहाल व्यवस्था को भी उजागर कर दिया है. आरा में जलजमाव अब बड़ी समस्या बनता जा रहा है. अगर जल्द ही जलनिकासी और सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है.

Also Read : आरा: जगदीशपुर में देवराहा बाबा की 36वीं पुण्यतिथि पर भव्य संकीर्तन और भंडारा आयोजित, हजारों लोगों की जुटी भीड़


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Narendra Prasad Sin

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >